रायगढ़। लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


जिला कांग्रेस के प्रवक्ता तारेन डनसेना, मीडिया प्रभारी पोखराज डनसेना और सह-प्रभारी टेकराम साहू की आपसी सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। यह आदेश ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र साह की अनुशंसा, जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के अनुमोदन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति के बाद जारी हुआ है।


आदेश के अनुसार लैलूंगा से आलोक गोयल को ब्लॉक प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनके साथ 4 सह-प्रवक्ता भी बनाए गए हैं। सह प्रवक्ता: हृदय राम दाऊ - मुकडेगा, मनीराम कुजूर - काराडेगा, हेमानंद गुप्ता - कुर्रा, हितेश पटेल - बहामा

सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए 5 सदस्यीय टीम बनाई गई है।

सोशल मीडिया प्रभारी: सतीश चौहान - मुसकट्टी

सह सोशल मीडिया प्रभारी: आकुल सारथी - लैलूंगा, हीराल राठिया - बनेकेला, अखिलेश चौहान - कोडासिया, संदीप राजपूत - लैलूंगा


जिला कांग्रेस कमेटी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाएंगे। साथ ही प्रदेश नेतृत्व की जनहितकारी योजनाओं और संदेशों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।


आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, जिला प्रभारी चंद्रदेव रॉय, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र साह सहित संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित की गई है। नई नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।