पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश कर भेजा सलाखों के पीछे।


रायगढ़। @cgeye24.com :- रात में ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के आतंक से परेशान गाड़ी मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को आखिरकार राहत मिली है। तमनार पुलिस ने डीजल चोरी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जेपीएल प्लांट के पास ट्रेलर से 100 लीटर डीजल चोरी की शिकायत पर एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रशांत राव ने कार्रवाई की। पुलिस ने भालूमुड़ा निवासी किशोर चौहान, कमलेश उरांव और चोरी का डीजल खरीदने वाले दुर्गाचरण पटेल को पकड़ा।


आरोपियों से बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, लोहे का सब्बल, पाइप और अन्य औजार जब्त किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह सुनसान जगह खड़े ट्रकों-ट्रेलरों के टैंक तोड़कर डीजल निकालता था।


एसपी ने कहा कि चोरी करने वालों के साथ चोरी का माल खरीदने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। फरार 3 आरोपियों की तलाश जारी है।