80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, 147 कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को मिला सम्मान।
@CGEYE24.COM/ रायगढ़। आजादी के 80वें वर्ष में रायगढ़ ने देशभक्ति का ऐसा रंग दिखाया कि पूरा जिला तिरंगे में डूब गया। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में सुबह से ही देशभक्ति गीतों की गूंज थी। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे और उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
