रायगढ़ । जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 नवंबर को शासकीय आईटीआई घरघोड़ा में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। इसमें विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल की जाएगी।


जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में मेसर्स स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड रायपुर और टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।


किस कंपनी में कितने पद -

- स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर: फील्ड ऑफिसर के 30 पद, योग्यता - 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण

- जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रायपुर: टेक्नीशियन के 15 पद, योग्यता - 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई/डिप्लोमा, सुपरवाइजर का 1 पद, योग्यता - डिप्लोमा या बीटेक

- टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद: टेक्नीशियन, फिटर, गैस कटर, ग्राइंडर ऑपरेटर, लेथ मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, टर्नर, क्रेन ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के कुल 195 पद, योग्यता - आईटीआई, डिप्लोमा एवं 12वीं उत्तीर्ण, 2 वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक


चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों का कार्यक्षेत्र जेएसपीएल रायगढ़ रहेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों का पंजीयन नहीं हुआ है, उनके लिए रोजगार मेला स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, अनुभव प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।