कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ मिनट-टू-मिनट अभ्यास, 11 प्लाटून ने लिया परेड का अभ्यास।


रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया।


कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुए इस अभ्यास में 15 अगस्त के कार्यक्रम की सभी गतिविधियों का मिनट-टू-मिनट अभ्यास किया गया।


रिहर्सल में क्या हुआ...

सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद 11 प्लाटून दलों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया। पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीत और राष्ट्रधुन की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अभ्यास किया।


रिहर्सल में ध्वजारोहण, परेड, सलामी, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित समारोह की प्रत्येक गतिविधि को निर्धारित क्रम में संपादित किया गया।


अधिकारी रहे मौजूद

रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सीएसपी मयंक मिश्रा, एएसपी अनिल सोनी, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही सहित जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस बल और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।


15 अगस्त को कौन होगा मुख्य अतिथि

15 अगस्त को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी होंगे। वे प्रातः 9 बजे स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड, राष्ट्रगान, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


#15August #IndependenceDay #Raigarh #OPChoudhary #Tiranga #cgeye24