घरघोड़ा। जिला जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के उद्देश्य से घरघोड़ा एसडीएम सभागार में क्षेत्रीय पदाधिकारीयों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण के लिए नियुक्त 34 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।


बैठक की अध्यक्षता चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवार चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने और शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।


एक-एक क्षेत्रीय पदाधिकारी से ली गई कार्यों की जानकारी


समीक्षा बैठक के दौरान मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्रा एवं संजय कुमार पंडा ने चार्ज अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता की उपस्थिति में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों से उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। प्रत्येक क्षेत्रीय पदाधिकारी से कार्य की प्रगति, पूर्ण किए गए कार्य तथा शेष कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।


अधिकारियों ने क्षेत्रवार कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण का कार्य व्यवस्थित एवं निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके।


समय पर कार्य पूरा करने पर जोर


चार्ज अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने समीक्षा के दौरान कहा कि जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी इसे प्राथमिकता के साथ पूरा करें। उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कार्यों में प्रगति अपेक्षित गति से नहीं हो रही है, उनमें तेजी लाते हुए यथाशीघ्र कार्य समाप्त किया जाए।


उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता से पूरा करने की बात कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेना और शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराना रहा।


अधिकारी-कर्मचारियों की रही मौजूदगी


बैठक में नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा एवं श्री हिमांशु सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 34 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


समीक्षा बैठक के बाद संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारियों में कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने को लेकर स्पष्टता आई। चार्ज अधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया को समय पर आगे बढ़ाया जा सके।