प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक रिक्त पद, गणित-राजनीति के टीचर नहीं, एनसी भी बंद ।
रायगढ़। घरघोड़ा:- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय घरघोड़ा में शिक्षकों और स्टाफ की भारी कमी के कारण पढ़ाई ठप है। व्यवस्था से नाराज पूर्व छात्रों और स्थानीय युवाओं ने बुधवार सुबह 11 बजे से विद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
आंदोलनकारियों का कहना है कि प्री-प्राइमरी के 2 शिक्षक पद, प्राथमिक में प्रधान पाठक का पद और हायर सेकेंडरी में गणित, राजनीति विज्ञान और व्यायाम शिक्षक के पद सालों से खाली हैं। 10वीं-12वीं के छात्रों की नियमित कक्षाएं नहीं लग रही, जिससे उनका भविष्य खतरे में है। विद्यालय में लेखापाल का पद भी रिक्त है। कभी पहचान रही एनसीसी इकाई प्रशिक्षक न होने से बंद है। चतुर्थ श्रेणी के 4 पदों में सिर्फ 1 कर्मचारी है, जिससे साफ-सफाई और पेयजल की दिक्कत हो रही है। स्कूल दो शिफ्ट में चलता है। सुबह 7:45 से शाम 5 बजे तक केजी से 12वीं तक कक्षाएं होती हैं, लेकिन स्टाफ न होने से व्यवस्था चरमरा गई है।
छात्रों ने 7 सूत्रीय मांगें रखी हैं - सभी रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती, एनसीसी इकाई पुनः शुरू करना, कला संकाय में प्रवेश देना। छात्रों ने साफ कहा है कि मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
फिलहाल शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब देखना होगा कि छात्रों का यह आंदोलन कब तक शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाता है।
#Ghargauda #AtmanandSchool #ShikshakBharo #CGEYE24