CG EYE 24 NEWS
Raigarh

रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक गूंजेगा संगीत: 41वां चक्रधर समारोह का भव्य आयोजन।

CG EYE 24 Admin · 7 अगस्त 2026 · रायगढ़

रामलीला मैदान में 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी।


रायगढ़। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी रायगढ़ में कला और संगीत का सबसे बड़ा पर्व 41वें चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन इस बार 14 से 23 सितंबर तक स्थानीय रामलीला मैदान में होगा।


समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।


भव्य मंच और सजावट

लोक निर्माण विभाग टेंट-पंडाल, डायस और लाइट-साउंड की व्यवस्था करेगा। उद्यान विभाग 100 शोभादार पौधों से पूरे मैदान को सजाएगा। समारोह स्थल पर महाराजा स्व. चक्रधर सिंह जी का पोट्रेट लगाया जाएगा। नगर निगम रोजाना सफाई करेगा।


स्टेशन से होगा स्वागत

बाहर से आने वाले कलाकारों के लिए रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म-1 पर 24 घंटे स्वागत काउंटर बनेगा। हर ट्रेन के आने पर उद्घोषणा होगी। कलाकारों के ठहरने के लिए होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में आरक्षण होगा।


सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक पुख्ता इंतजाम

पुलिस विभाग सुरक्षा देखेगा। स्वास्थ्य विभाग रोज एंबुलेंस, डॉक्टर और प्राथमिक उपचार की टीम तैनात करेगा। नगर निगम पेयजल और अस्थायी टॉयलेट की व्यवस्था करेगा।


भोजन और सम्मान

खाद्य विभाग कलाकारों और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन-जलपान की व्यवस्था करेगा। मुख्य अतिथियों और कलाकारों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।


प्रचार-प्रसार

जनसंपर्क विभाग प्रचार करेगा। स्थानीय केबल, आकाशवाणी और दूरदर्शन पर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। शहर के चौक-चौराहों पर बैनर लगेंगे। समारोह की यादों को सहेजने के लिए कॉफी टेबल बुक भी प्रकाशित की जाएगी।


शिक्षा विभाग मंच संचालन और जिला प्रशासन निमंत्रण पत्र भेजने की जिम्मेदारी संभालेगा।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer