CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

🚨 ब्रेकिंग न्यूज | सारंगढ़ चार दिन बाद मिली लापता कार, अंदर से देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी की मृतदेह बरामद

CG EYE 24 Admin · 29 जुलाई 2026

तेज बहाव में बह गई थी कार, माधवपाली-चिखली के पास रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला वाहन


सारंगढ़। बाढ़ के तेज बहाव में कार समेत लापता हुए देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी की तलाश में पिछले चार दिनों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन का आज दर्दनाक अंत हुआ। माधवपाली-चिखली के पास रेस्क्यू टीम ने कार को बरामद कर लिया है। कार के अंदर से देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी की मृतदेह बाहर निकाली गई है।

बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व बाढ़ के तेज बहाव में कार बह गई थी। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू टीम लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। चार दिन बाद कार मिलने के साथ ही उसके भीतर दोनों के शव बरामद होने की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

🔴 बड़ी खबर:

चार दिन से जारी था रेस्क्यू ऑपरेशन... आज माधवपाली-चिखली के पास मिली बह गई कार, अंदर से देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी के शव बरामद—बाढ़ के बहाव ने उजाड़ दिया पूरा परिवार।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer