CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

ग्राम कोटवार नियुक्ति में अनियमितता का आरोप, सरिया तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

CG EYE 24 Admin · 24 जुलाई 2026 · सरिया

जनदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सरिया-बरमकेला। आज रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीयता के साथ मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे सरिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू के विरुद्ध हाल ही में ग्राम बोन्दा,कटंगपाली और खोखेपुर में ग्राम कोटवार नियुक्ति में की गई अनियमितता पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ चर्चा करते हुए मौके पर ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू को दूरभाष पर चर्चा करके आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया।

बता दें कि ग्राम बोन्दा, कटंगपाली और खोखेपुर में हुई ग्राम कोटवार की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है।

आरोप लगाया गया है कि तहसीलदार द्वारा नियुक्ति के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए भारी अनियमितता बरती गई। इससे अभ्यर्थियों और ग्रामीणों में असंतोष का माहौल है।

आरोप है कि पात्रता एवं निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किया गया,जिससे नियुक्ति की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा होना लाजिमी हैं। प्रभावित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा नियुक्ति प्रक्रिया की पुनः समीक्षा की मांग की है।

इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा सोशल मीडिया के प्रभारी चूड़ामणि पटेल,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही,वरिष्ठ नेता गजपति डनसेना,सरपंच प्रतिनिधि टेकलाल सिदार,उप सरपंच दिनेश कुमार डनसेना,ग्राम पटेल एवं पंच बलभद्र पटेल, गोविन्द चौहान,आशीष कुमार सिदार समेत अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

▶️जनदर्शन से समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होती है : चूड़ामणि पटेल

भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक चूड़ामणि पटेल ने कहा है कि जनदर्शन आम नागरिकों और क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री ओपी चौधरी जी के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है।

इसके माध्यम से लोगों की समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है जिससे उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया तेज होती है।

श्री पटेल ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की संवेदनशील कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए कहा कि जनदर्शन माननीय मंत्री जी की जनकल्याणकारी एवं जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक है।

जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे रखकर समाधान की अपेक्षा रखते हैं।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer