CG EYE 24 NEWS
Crime

खरसिया वृद्ध हत्या कांड में 2 सगे नातियों को आजीवन कारावास, पुलिस की विवेचना रंग लाई

CG EYE 24 Admin · 6 अगस्त 2026 · खरसिया

रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप खरसिया के बहुचर्चित वृद्ध हत्या कांड में माननीय न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।


गंभीर अपराधों में लगातार हो रहे न्यायिक निर्णय इस बात का प्रमाण हैं कि रायगढ़ पुलिस की मजबूत विवेचना के आधार पर अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाकर कठोर दंड दिलाया जा रहा है।



क्या है पूरा मामला

दिनांक 01 अगस्त 2026 को श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, अपर सत्र न्यायाधीश, खरसिया ने मकान विवाद में 62 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले सगे नातियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।


पुलिस की भूमिका

त्कालीन थाना प्रभारी नंद किशोर गौतम की मजबूत विवेचना और अभियोजन अधिकारी की प्रभावी पैरवी से दोनों हत्यारों को आजीवन कारावास का दंड मिला।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ठोस साक्ष्य और प्रभावी विवेचना के आधार पर न्यायालय का यह कड़ा फैसला आया है। रायगढ़ पुलिस गंभीर अपराधों में लगातार सख्त सजा दिलवा रही है।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer