CG EYE 24 NEWS
Raigarh

खरसिया में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शपथग्रहण समारोह संपन्न, पत्रकारों ने ली निष्पक्ष सेवा की शपथ

CG EYE 24 Admin · 4 अगस्त 2026 · खरसिया

रायगढ़ /खरसिया। खरसिया स्थित गायत्री मंदिर हॉल में मंगलवार को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन का शपथग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक रहे, जबकि अध्यक्षता प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सचदेव, प्रदेश महासचिव रमेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव अरुणधर पंडा तथा रायगढ़ जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर खरसिया तहसील के संरक्षक अमर मंत्री, राजेश शर्मा, संटी सोनी, नैना वैष्णव सहित ब्लाक अध्यक्ष राकेश गायत्री, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विष्णु चंद्र शर्मा, डिग्री लाल सिदार, लक्ष्मी पटेल, रविशंकर पटेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने संगठन, देश और समाज के हित में निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। सभी पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक ने शपथ दिलाई। समारोह में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer