CG EYE 24 NEWS
Raigarh

काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, मंजिल से चंद कदम दूर छिन गई जगरसाय की सांसें, लोगों में आक्रोश

CG EYE 24 Admin · 13 अगस्त 2026 · कुड़केला

डोंगाभोना के 63 वर्षीय बुजुर्ग की स्कूटी को रौंदा, छाल पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को दबोचा।


रायगढ़। फिर हाईवे की तेज रफ्तार ने एक घर उजाड़ दिया। बर्रा से घर डोंगाभोना लौट रहे 63 वर्षीय जगरसाय राठिया का सफर मंजिल से बस कुछ कदम पहले खत्म हो गया। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं


हादसे के बाद सड़क पर बिखरी स्कूटी और सफेद चादर में लिपटा शव देखकर हर किसी का कलेजा कांप गया। साथ में बैठी महिला बिलख पड़ी। हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


लोगों में आक्रोश: ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सवाल यही है कि कब तक हाईवे पर ट्रकों की मनमानी और ओवरस्पीडिंग चलती रहेगी? कब तक आम लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे? क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई हो।


हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी ट्रक को छाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर धर दबोचा। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना हो रही है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए तहसीलदार के माध्यम से शोकाकुल परिवार को 25,000 रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


cgeye24 की ओर से श्रद्धांजलि

हमारी न्यूज़ संस्था की ओर से ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जगरसाय राठिया जी की आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति 🙏



#ChhalAccident #RoadSafety #TejRaftarKaKahar #RaigarhNews #CGEYE24

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer