CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

एमपी की शराब का जखीरा पकड़ाया , बॉर्डर से सटे इलाकों में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार।

CG EYE 24 Admin · 5 अगस्त 2026 · उदयपुर

गौरव ये शराब कहां से ला रहा था, और किसको बेचता था। पढ़ें पूरी खबर...


उदयपुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने एमपी की अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने उदयपुर थाना क्षेत्र के नुनेरा गांव से 18 पेटियों में भरी 900 पाव यानी 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त की है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भदवाही गांव का गौरव जायसवाल एमपी की शराब लाकर नुनेरा गांव के पंच ब्रिजलाल पैकरा के घर में छिपाकर रखा है। सूचना पर टीम ने दबिश देकर ब्रिजलाल के घर से 18 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद की। पूछताछ में ब्रिजलाल ने बताया कि माल गौरव जायसवाल का है। इसके बाद गौरव के घर जाकर उसे भी गिरफ्तार किया गया।


जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया जा रहा है। कार्रवाई में नगर सैनिक रोहित सोनवानी और ओम प्रकाश गुप्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरव ये शराब कहां से ला रहा था, और किसको बेचता था इस बात की जांच जारी है। शराब के इस अवैध कारोबार में संलिप्त सभी लोगों कड़ी से कड़ी कर्यवाही की जाएगी।



संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की कार्रवाई। उदयपुर के नुनेरा गांव से 18 पेटी अवैध शराब बरामद। भदवाही का गौरव जायसवाल और पंच ब्रिजलाल पैकरा गिरफ्तार। जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer