"वेतन दो, PF दो" की गुहार: कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ईगल हंटर के 33 सुरक्षा कर्मी।
सारंगढ़-बिलाईगढ़। अपनी मेहनत का हक मांगने आज सुरक्षा कर्मी खुद सड़क पर उतर आए। ईगल हंटर प्राइवेट लिमिटेड में तैनात 33 सुरक्षा कर्मियों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
सुरक्षा कर्मियों का गुस्सा साफ झलक रहा
कलेक्टर कार्यालय के सामने एकत्रित कर्मियों ने हाथों में शिकायत पत्र लेकर अपनी पीड़ा बताई। सभी कर्मी नीली वर्दी में थे।
क्या है पूरा मामला
कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन से PF की कटौती तो हो रही है, लेकिन PF खाते में रकम जमा नहीं हो रही। साथ ही शराब दुकानों में सिर्फ 2-2 कर्मियों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है।
शिकायत के साथ 33 कर्मियों के नाम, मोबाइल और हस्ताक्षर वाली सूची भी सौंपी गई है। कर्मियों ने मांग की है कि बकाया वेतन और PF दिलाया जाए। जांच में एजेंसी दोषी पाए जाने पर उसे जिले से हटाया जाए और हर शराब दुकान पर 3 कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
कर्मियों ने कहा - _"हम दूसरों की सुरक्षा करते हैं, लेकिन हमारी खुद की आर्थिक सुरक्षा खतरे में है।"_
जनदर्शन टोकन: 2310126003487