CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

BREAKING EXCLUSIVE | सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 30 से ज्यादा घायल।

CG EYE 24 Admin · 31 अगस्त 2026 · चंद्रपुर

चंद्रहासिनी माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, पिकअप में 30 से ज्यादा सवार; 5 गंभीर घायलों को रायगढ़ रेफर, कोसीर थाना क्षेत्र की घटना


सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सोमवार शाम दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हृदय विदारक घटना तब हुई जब चंद्रपुर से मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक तेज रफ्तार माजदा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।


हादसे में 2 की मौके पर मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 30 से 32 लोग सवार थे और हादसे में लगभग सभी लोग आहत हुए हैं। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल सारंगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से 5 गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


.


बागबाहरा के रहने वाले थे सभी श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें पटेरापली, गाड़ाघाट और आसपास के ग्रामीण शामिल हैं। सभी सुबह चंद्रहासिनी माता के दर्शन के लिए गए थे और शाम को लौटते समय यह हादसा कोसीर थाना क्षेत्र में हो गया.




पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer