CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

साइबर ठगी से कैसे बचें? DGP अरुण देव गौतम आज शाम 6 बजे बताएंगे लाइव, DD छत्तीसगढ़ पर देखें

CG EYE 24 Admin · 27 अगस्त 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में दूरदर्शन छत्तीसगढ़ की विशेष प्रस्तुति लाइव टॉक शो 'आप की बातें' में आज पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम (IPS) साइबर ठगी से बचने के उपाय बताएंगे।


कार्यक्रम का विषय 'साइबर क्राइम और साइबर जागृति अभियान' रखा गया है। जिसका संकल्प है - साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़।


कब और कहाँ देखें:

यह लाइव शो आज 27 अगस्त 2026, गुरुवार शाम 06:00 बजे सजीव प्रसारित होगा, जिसका पुनः प्रसारण रात 10:00 बजे होगा।


आप इसे DD Chhattisgarh, DD Free Dish चैनल नं. 1174, DD Chhattisgarh के YouTube चैनल और OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर लाइव देख सकते हैं।


पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहना सीखें।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer