CG EYE 24 NEWS
Raigarh

Raigarh: स्वतंत्रता दिवस पर पाठ्य पुस्तक निगम कार्यालय में नहीं फहरा तिरंगा, गेट पर लटका रहा ताला।

CG EYE 24 Admin · 15 अगस्त 2026

15 अगस्त को बंद रहा पाठ्य पुस्तक निगम, मिला का ढेर

शहीदों का अपमान: पाठ्य पुस्तक निगम के अफसरों ने 15 अगस्त पर भी नहीं खोला कार्यालय।



रायगढ़। जब पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मना रहा था, जब हर सरकारी दफ्तर में तिरंगा शान से लहरा रहा था, ठीक उसी समय कबीर चौक, उड़ीसा रोड स्थित पाठ्य पुस्तक निगम का कार्यालय ताले में बंद पड़ा था।


कबीर चौक उड़ीसा रोड पर स्थित एक प्राइवेट गोदाम में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायगढ़ का कार्यालय संचालित होता है। इस कार्यालय की अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और राष्ट्रभक्तों का आरोप है कि इस कार्यालय में न तो 15 अगस्त को ध्वजारोहण हुआ और न ही कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां तक कि गणतंत्र दिवस पर भी यही रवैया रहता है।


CGEYE24 के संवाददाता ने मौके पर जाकर की पुष्टि

स्थानीय लोगों के आरोपों की हकीकत जानने के लिए हमारे संवाददाता आज सुबह 7:30 बजे, 9:30 बजे और 11:30 बजे तीन बार कार्यालय पहुंचे। हर बार कार्यालय के गेट पर ताला लटका मिला। परिसर में कहीं तिरंगा नजर नहीं आया।


शर्म की बात ये है कि कार्यालय के सामने कचरे और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। टूटे-फूटे डिस्पोजल ग्लास, कागज और कूड़े का ढेर देखकर लगता है मानो महीनों से यहां सफाई तक नहीं हुई।


सबसे बड़ा सवाल:

क्या राष्ट्रध्वज का सम्मान और शहीदों की कुर्बानी को याद करना सिर्फ बड़े-बड़े आयोजनों तक सीमित है?

क्या पाठ्य पुस्तक निगम के अधिकारी संविधान और राष्ट्रीय पर्वों का सम्मान करना जरूरी नहीं समझते?


एक तरफ वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में सलामी ले रहे थे, दूसरी तरफ शिक्षा से जुड़ा ये विभाग तिरंगे का अपमान कर रहा था


स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मीडिया के माध्यम से मांग की है कि इस लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


फिलहाल पाठ्य पुस्तक निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।


रिपोर्ट: कैलाश आचार्य

CGEYE24.COM, रायगढ़

7225850466, 9171276366

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer