रायगढ़ में राहगीरों से लूट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार। 3 मोबाइल, नकदी और जावा-पल्सर बाइक जब्त। कोतरारोड़ पुलिस ने जोड़ी डकैती की धारा....
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है।
आरोपियों के पास से लूटे गए 3 मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त जावा और पल्सर बाइक जब्त की गई है। आरोपियों की संख्या पांच से अधिक होने पर पुलिस ने प्रकरण में लूट की धारा के साथ डकैती की धारा 310(2) बीएनएस जोड़ी है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पहली वारदात में दो युवकों के साथ मारपीट कर मोबाइल और ऑनलाइन 4000 रुपये की लूट की गई थी। पुलिस जांच में दूसरा मामला भी सामने आया।
#RaigarhNews #KotararoadPolice #LootGangArrested #ChhattisgarhCrime #RaigarhPolice #CGNews #CGEYE24