CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

Raigarh News: झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, जनऔषधि में 70% सस्ती दवाएं।

CG EYE 24 Admin · 31 अगस्त 2026 · रायगढ़

रायगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा, अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी।


जनऔषधि केंद्रों में 70% तक कम कीमत पर दवाएं, कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में निगरानी और निरीक्षण


रायगढ़। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और बिना वैध अनुज्ञा चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे क्लीनिकों और चिकित्सा गतिविधियों की जांच कर रही है, जहां बिना वैध अनुमति उपचार किए जाने की शिकायतें सामने आती हैं। विभाग के मुताबिक शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुज्ञा लोगों का उपचार करने अथवा किसी भी प्रकार की चिकित्सा या शल्य चिकित्सा करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में ऐसी गतिविधियों पर निगरानी और निरीक्षण की प्रक्रिया लगातार जारी है।


जनऔषधि केंद्रों में 70% तक कम कीमत पर दवाएं

इधर, आम लोगों को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में संचालित जनऔषधि केंद्रों की सुविधा का भी उल्लेख स्वास्थ्य विभाग ने किया है। विभाग के अनुसार इन केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं बाजार की तुलना में 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हो रही हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे उपचार के लिए वैध चिकित्सकों और अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों का ही सहारा लें तथा दवाओं की खरीद के लिए जनऔषधि केंद्रों की सुविधा का लाभ उठाएं।


#RaigarhNews #RaigarhJholachhapDoctor #AvadhClinicSeal #HealthDepartmentAction #CollectorMayankChaturvedi #CMHOAnilJagat #JanAushadhiKendra #ChhattisgarhNews #CGEYE24 #BreakingNewsRaigarh

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer