CG EYE 24 NEWS
Raigarh

रायगढ़: शराब दुकान पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, निहत्थे गार्ड पर जानलेवा हमला।

CG EYE 24 Admin · 18 अगस्त 2026

गेरवानी देशी मदिरा दुकान में देर रात दहशत। पुरानी रंजिश या कंपनी से विवाद? पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की पहचान अब तक नहीं।


@cgeye24.com / रायगढ़। रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जिसमें 17 अगस्त 2026 की देर रात एक अज्ञात युवक के द्वारा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान गेरवानी के गार्ड पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया है। प्राइवेट गार्ड पर हमला करने वाली इस दहशतगर्दी का पूरा मंजर दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो चुका है।


CCTV में क्या दिखा...

फुटेज में रात करीब 11:45 बजे का समय दिख रहा है। तेज बारिश के बीच एक व्यक्ति काले कपड़ों में दुकान के बाहर दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में पिस्टलनुमा हथियार है। पहले वह हवा में फायर करता है, फिर दुकान की तरफ निशाना साधता है। पास में एक कुत्ता और बाइक भी दिख रही है। फायरिंग के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।.


सीसीटीवी फुटेज 👆



रायगढ़ पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर रात को ही टीआई पूंजीपथरा रामकिंकर यादव, साइबर टीआई विजय चेलक के साथ थाना पूंजीपथरा, साइबर सेल, आबकारी एवं डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।


घायल गार्ड की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 206/2026 दर्ज किया है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 296, 351(3), 109(1) यानी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना के संबंध में घायल गार्ड चन्द्रशेखर पटेल पिता स्व. बीरबल पटेल उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम कलगामुड़ा, उर्दना ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात हैं।


पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। ड्यूटी पर तैनात निहत्थे गार्ड पर जानलेवा हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान अब भी नहीं हो सकी है, ना ही उसकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि पुलिस के द्वारा दावा किया जा रहा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएग.



चर्चाओं का बाजार गर्म....

इस फायरिंग की घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। कुछ लोग दबी जुबान से इसे पुरानी रंजिश के तहत जानलेवा हमला बता रहे हैं तो कुछ लोग ऐसी आशंका जता रहे हैं कि इस घटना के तार कुछ दिन पहले वेतन और पीएफ में गड़बड़ी को लेकर दर्जनों गार्ड के द्वारा ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को लिखित शिकायत दर्ज की गई थी। जो कि अखबारों में भी सुर्खियां बनी। जिसके तार गार्ड के ऊपर हुई फायरिंग से जोड़े जा रहे हैं।


फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है लेकिन आरोपी का अभी पहचान नहीं हो सका है। हमले में घायल गार्ड की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। गार्ड की शिकायत में अभी तक पुरानी रंजिश या कंपनी के खिलाफ की गई शिकायत के संबंध में घटना के तार जुड़े होने का उल्लेख भी नहीं है। तथा ऐसी किसी बातों या लोगों की चर्चाओं को हमारी न्यूज़ संस्था पुष्टि नहीं करता। घटना के असल तथ्यों की जानकारी अधिकारीक जांच पड़ताल के बाद ही पुष्टि होगी।


बहरहाल पूरे मामले को लेकर सभी की निगाहें अब पुलिस विभाग पर टिकी है। आखिर देर रात भरी बरसात के बीच गार्ड पर किसने फायरिंग की, तथा इस जानलेवा हमला करने का क्या कारण है?


#raigarh #police #Raigarh #RaigarhNews #Pusaur #Punjipathra #Gerwani #FiringCase #CCTVFootage #CrimeNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #AttemptToMurder #LiquorShop #SecurityGuard #EagleHunter #CrimeInChhattisgarh #ChhattisgarhNews #रायगढ़ #पूंजीपथरा #गेरवानी #फायरिंग #सीसीटीवीफुटेज #अपराध #जानलेवाहमला #शराबदुकान #सुरक्षागार्ड #रायगढ़पुलिस #पुलिसजांच #छत्तीसगढ़न्यूज

#Kailash_acharya #cgeye24.com

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer