CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

CG EYE 24 Admin · 17 अगस्त 2026

जशपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक।



पत्थलगांव/जशपुर| जशपुर जिले की पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्थलगांव के श्री रमेश शर्मा जी का आज प्रातः 05 बजे देवलोकगमन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


पिछले लगभग 5 दशकों से वे निष्पक्षता, जनसरोकार और निर्भीक लेखनी के पर्याय थे। सत्ता से सवाल करना हो या आम जनता की पीड़ा को मंच देना, शर्मा जी हमेशा सबसे आगे रहे। अस्वस्थता के बावजूद अंतिम समय तक उनकी कलम रुकी नहीं। समाज की हर छोटी-बड़ी समस्या पर उनकी पैनी नजर रहती थी। उनका जाना सिर्फ एक पत्रकार का जाना नहीं है, बल्कि जशपुर की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके लेखों ने कई आंदोलनों को दिशा दी और कई बेबस लोगों को न्याय दिलाया।


पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।



ॐ शांति शांति शांति💐🙏

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer