रायगढ़ के तन्मय कौशिक को मुंगेली भेजा गया, सौरभ सिंह ठाकुर को सरगुजा हाथी रिजर्व की जिम्मेदारी
रायगढ़/ रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा के 9 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय से 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार रायगढ़ वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थ तन्मय कौशिक को वन उप संरक्षक, मुंगेली के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के उप संचालक सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला दिनेश कुमार पटेल को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी पदस्थ किया गया है। अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के उप संचालक गणेश यू.आर. को वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर बनाया गया है। उन्हें अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली अभिनव कुमार को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला पदस्थ किया गया है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर के संचालक एस. नवीन कुमार को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी मिली है। गौरेला वनमंडल, मरवाही के उप वनमंडलाधिकारी गौतम पादीभर को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर का संचालक बनाया गया है। वहीं अंबिकापुर वनमंडल की उप वनमंडलाधिकारी सुश्री श्वेता कम्बोज को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर पदस्थ किया गया है। सुमेध सुरवणे संजय, उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभागीय आदेश में सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कैलाश आचार्य (स्वतंत्र पत्रकार)
#cgeye24.com
#IFS_Transfer #Chhattisgarh #ForestDepartment #ForestTransfer #IFSOfficers #Raigarh #RaigarhForestDivision #TanmoyKaushik #SaurabhSinghThakur #GurughasidasTigerReserve #AchanakmarTigerReserve #KangerValleyNationalPark #IndravatiTigerReserve #Bilaspur #Mungeli #Surguja #Ambikapur #Bijapur #छत्तीसगढ़ #वनविभाग #आईएफएसतबादला #रायगढ़ #रायगढ़वनमंडल #तन्मयकौशिक #सौरभसिंहठाकुर #वनअधिकारी #टाइगररिजर्व #सरगुजा #मुंगेली #बिलासपुर