सक्ती के ग्राम कैथा में बाबा बिरितीया मेले का वीडियो वायरल, दिनदहाड़े कई जगह जुआ फड़ दिखे। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
आयोजन समिति और पुलिस पर गंभीर आरोप। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से....👇
@CGEYE24.COM/ सक्ती। धार्मिक आस्था और परंपरा के नाम पर लगने वाले बाबा बिरितीया मेले की आड़ में आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है।
ग्राम कैथा में नाग पंचमी के दिन आयोजित एक दिवसीय बाबा बिरितीया मेले का कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देर से प्राप्त हुआ है, लेकिन उसमें मेले के दौरान दिन दहाड़े बीच बाजार जुआ संचालित होते साफ नजर आ रहा है। इस स्थान पर नाग देवता और बाबा बिरितीया की पूजा की जाती है तथा सर्प दंश से मुक्ति के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।
मेले में सजी थीं आधा दर्जन जुआ फड़
वायरल वीडियो में मेले के अंदर 5-6 अलग-अलग जगहों पर जुआ फड़ सजाए हुए दिख रहे हैं। टेबल लगाकर युवक नोटों के साथ बेखौफ जुआ खेलते नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी अनियमितता के बावजूद पुलिस और प्रशासन की कोई मौजूदगी दिखाई नहीं दे रही है। मेले में आस्था के नाम पर आए श्रद्धालुओं के बीच इस तरह खुलेआम जुआ का संचालन चिंता का विषय ह..
व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
नियम ये है कि जब भी कोई बड़ा मेला होता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाती है और सक्षम अधिकारी से अनुमति ली जाती है। सूचना और अनुमति के बाद मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, अप्रिय घटना न घटे और आमजन को सुविधा उपलब्ध कराना पुलिस और प्रशासन की सीधी जिम्मेदारी बनती है।
लेकिन कैथा मेले में जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट रही। अगर प्रशासन व्यवस्थाएं नहीं दे सकता तो इतने बड़े वृहद मेले की अनुमति ही क्यों दी जाती है? पारंपरिक और आस्था से जुड़े कार्यक्रमों के नाम पर या तो सूचना ही नहीं दी जाती या फिर सूचना देने के बाद भी शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं नगण्य नजर आती हैं। नतीजा ये है कि मेले में खुलेआम आधा दर्जन जुआ फड़ संचालित हु..
आयोजन समिति और पुलिस पर गंभीर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मेले की आयोजन समिति और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बेखौफ होकर जुआ संचालित करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों के हौसले इस बात का सबूत हैं कि उन्हें किसी का डर नहीं है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोटी रकम के लेन-देन के बाद ही मेले में जुआ की दुकानें लग पाई हैं। इस वजह से जिम्मेदार आयोजन समिति और स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है।
SP से की गई कार्रवाई की मांग
बहरहाल ग्रामीणों ने पुलिस विभाग के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले की फोटो, वीडियो और खबर के आधार पर जांच कर जुआ संचालन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
खबर प्रकाशन के बाद अब यह देखना लाजमी होगा कि मेले में जुआ खेलते वायरल वीडियो, ग्रामीणों की मांग और खबर को पुलिस के उच्च अधिकारी संज्ञान में लेने के बाद क्या कार्रवाई करते हैं।
इस संबंध में हसौद थाना प्रभारी और सक्ती पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। पुलिस का पक्ष आने पर खबर अपडेट की जाएगी।
#Sakti #Chhattisgarh #SaktiNews #KathaMela #BabaBiritiyaMela #NagPanchami #Gambling #Jua #GamblingNews #PoliceAction #SPSakti #PoliceAdministration #LawAndOrder #ViralVideo #ViralNews #CrimeNews #GroundReport #CGEYE24 #कैलाशआचार्य #सक्ती #छत्तीसगढ़ #बाबाबिरितीया #नागपंचमी #जुआ #जुआफड़ #पुलिसकार्रवाई #वायरलवीडियो #कानूनव्यवस्था #ग्रामीणोंकीमांग
रिपोर्ट: कैलाश आचार्य, सक्ती
CGEYE24