रायगढ़ जिले में किसान हित एवं संगठनात्मक गतिबिधियों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भाजपा जिला किसान मोर्चा रायगढ़ के अध्यक्ष ललित यादव को उनके उत्कृष्ट कायों के लिए रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और हर्ष का माहौल है।
संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान
भाजपा जिला किसान मोर्चा रायगढ़ के अध्यक्ष के रूप में ललित यादव द्वारा संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के साथ-साथ किसानों के बीच जनसंपर्क एवं संवाद को प्राथमिकता दी जाती रही है। उनके इसी समर्पण, सक्रियता और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए रायपुर में उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किए जाने को संगठन के प्रति उनकी मेहनत और निष्ठा की पहचान के रूप में देखा जा रहा है। इस उपलब्धि से रायगढ़ जिले के भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।
रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में ललित यादव को सम्मानित करते भाजपा नेता
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
ललित यादव को सम्मान मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में महामंत्री दीपक गुप्ता , राजीव बेहरा, जयप्रकाश डनसेना, बालकृष्ण पटेल वासु, घनश्याम पटेल, राजेन्द्र प्रसाद डनसेना, बनवारी पटेल, नरेन्द्र गुप्ता, हीरामणि पटेल एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान निश्चित रूप से अन्य कार्यकर्ताओं को भी समाज और संगठन के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
" सम्मान से जो जिम्मेदारी बढ़ी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के हित में निरंतर कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
अध्यक्ष, भाजपा जिला किसान मोर्चा रायगढ़
- ललित यादव
किसानों के लिए निरंतर सक्रिय
ललित यादव भाजपा किसान मोर्चा के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच लगान गातार सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।
किसानों की समस्याओं को समझाने, उनकी बात संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचाने तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिली है।
आभार प्रकट करते हुए कहा
सम्मान प्राप्त करने के बाद ललित यादव ने संगठन के बरिष्ठ नेतृत्व, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के हित में निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता
रहेगी।
ललित यादव के सम्मान को रायगढ़ जिले के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके सम्मान पर क्षेत्र में शुभकामनाओं और बधाईयों का सिलसिला जारी है।