CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

जनजाति गौरव दिवस के नाम पर भाजपा का आदिवासी प्रेम सिर्फ दिखावा और राजनीतिक पाखंड - दिलीप केरकेट्टा।

CG EYE 24 Admin · 14 नवंबर 2026

रायगढ़। जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा बिरसा मुंडा और कांग्रेस पार्टी के इतिहास को लेकर दिए जा रहे बयान पूरी तरह से तथ्यहीन, राजनीतिक पाखंड और आदिवासी समाज को गुमराह करने का एक घटिया प्रयास हैं। जिला आदिवासी कांग्रेस रायगढ़ की ओर से हम भाजपा नेता के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर बिरसा मुंडा की उपेक्षा करने का झूठा आरोप लगाया है।


इतिहास गढ़ने वाले कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे...

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश के स्वतंत्रता सेनानियों, जनजातीय महापुरुषों और आदिवासी नायकों का सम्मान किया है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के निर्माण तक आदिवासी संस्कृति और उनके अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकताओं में रही है।


भाजपा का ढोंग और इवेंट बाजी....

आज भाजपा द्वारा जनजाति गौरव दिवस या बिरसा मुंडा के नाम पर बड़ी-बड़ी आयोजन और बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, दरअसल वे सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। उनको पता होना चाहिए कि भगवान बिरसा मुंडा ने जीवन भर जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी।


छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में हुआ। लेकिन मौजूदा सरकार द्वारा बर्बरतापूर्वक जल, जंगल, जमीन को कौड़ियों के भाव पर अडानी-अंबानी को सौंपा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनने के बाद बड़ी तीव्र गति से जंगलों की कटाई हो रही है। गारे पेलमा, हसदेव, बस्तर सभी जगह बर्बरता के साथ पेड़ों की कटाई चालू है। प्रदेश की आदिवासी इस चाल को भली भांति समझ रही है, मौका आने पर सबक भी सिखाएगी।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer