CG EYE 24 NEWS
Raigarh

रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

CG EYE 24 Admin · 27 अगस्त 2026

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट और कलाकंद दुकान से लिए गए नमूने।


रायगढ़ । शासन के निर्देश पर रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी है।


गुरुवार को चक्रधर नगर चौक स्थित चावला रेस्टोरेंट, कलाकंद मिठाई दुकान और मिठाई निर्माण कारखाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जांच के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सीएसपी मयंक मिश्रा, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. और तहसीलदार शिव डनसेना मौजूद रहे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से नमूना सहायक सरिता पटेल ने नमूने लेने की कार्रवाई की।


लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्रवाई तय होगी।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer