CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

घरघोड़ा में बड़ा हादसा, सीमेंट ट्रक ने स्कूली वैन को मारी टक्कर, 20 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

CG EYE 24 Admin · 14 नवंबर 2026 · घरघोड़ा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के ग्राम ढोरम के पास टेरम बायपास में सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी वैन को एक सीमेंट से भरी ट्रक ने टक्कर मार दी है।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के सामने के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई, साथ ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि वैन में ड्राइवर समेत लगभग 20 के आसपास बच्चे सवार थे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टेरम ग्राम के सरपंच प्रदीप राठिया ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को निकालकर घरघोड़ा हॉस्पिटल भेजा है, जहां घायलों का उपचार जारी है। घरघोड़ा बीएमओ डॉ. एस.आर. पैंकरा टीम के साथ बच्चों के उपचार में लगे हुए हैं।


अपडेट /19 बच्चे और ड्राइवर समेत कुल 20 लोग सवार थे। जिसमें गम्भीर रूप से जख्मी 3 बच्चों को रायगढ़ रिफर किया गया है।

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer