CG EYE 24 NEWS
Chhattisgarh

नकली मोबिल ऑयल के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, टाटा-गल्फ के नाम पर बिक रहे थे डिब्बे, ₹4.30 लाख का माल जब्त।

CG EYE 24 Admin · 12 अगस्त 2026 · भाटापारा

नकली मोबिल ऑयल के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, टाटा-गल्फ के नाम पर बिक रहे थे डिब्बे, ₹4.30 लाख का माल जब्त। पढ़ें पूरी खबर।।👇


भाटापारा/बलौदाबाजार। ब्रांडेड मोबिल ऑयल और लुब्रिकेंट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले गिरोह पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम अर्जुनी स्थित जय जगन्नाथ यूरिया पानी एवं ग्रीसिंग सेंटर में छापा मारकर पुलिस ने टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल के नाम से पैक 246 नग सीलबंद नकली डिब्बे जब्त किए हैं। जब्त माल की कीमत करीब ₹4 लाख 30 हजार 500 बताई जा रही है। पुलिस ने मामले मे 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।


कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को EIPR India Pvt. Limited के अधिकृत प्रतिनिधि शनि घोष ने थाना भाटापारा ग्रामीण में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त सेंटर में कंपनी के ब्रांड नाम और पैकेजिंग से मिलते-जुलते नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जांच की।


क्या हुआ बरामद...

जांच में दुकान से टाटा मोटर्स डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड 20 लीटर के 149 सीलबंद डिब्बे और गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट DEF 20 लीटर के 97 सीलबंद डिब्बे बरामद किए गए। कुल 246 डिब्बे जब्त किए गए।


आरोपी गिरफ्तार....

पुलिस ने इस मामले में दिनेश रजक पिता अशोक रजक, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मुढ़ीपार रवान, थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का आरोप है कि आरोपी निजी आर्थिक लाभ के लिए असली ब्रांड की नकल कर नकली उत्पाद बेच रहा था। ऐसे उत्पाद न सिर्फ कंपनी को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि ग्राहकों को भी भ्रम में डालते हैं।


किन धाराओं में केस दर्ज हुए...

प्रकरण में कॉपीराइट एक्ट की धारा 63, 65, ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा 104 तथा BNS की धारा 318(4), 347, 349 और 350(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। विवेचना जारी है।


पुलिस की अपील.....

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली या संदिग्ध ब्रांडेड उत्पाद बिकते दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। खरीदारी के समय पैकेजिंग और प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें।



#FakeMobilOil #FakeProducts #TataMotors #GulfOil #Bhatarapara #BalodaBazar #PoliceAction #CrimeNews #ChhattisgarhNews #नकलीमोबिलऑयल #नकलीउत्पाद #टाटामोटर्स #गल्फऑयल #भाटापारा #बलौदाबाजार #पुलिसकार्रवाई #आरोपीगिरफ्तार #क्राइम_न्यूज #छत्तीसगढ़_न्यूज #CGEYE24

WhatsApp Facebook Twitter
पूरी खबर व अन्य समाचार पढ़ें →
© 2026 CG EYE 24 NEWS
About| Contact| Privacy| Disclaimer