बैठक में दिग्गज नेता होंगे शामिल।
सारंगढ़। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आज 16 अक्टूबर 2025, दोपहर 3 बजे लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह सारंगढ़ में विशेष बैठक आयोजित होगी। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक नितिन रावत (पूर्व कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र), प्रदेश प्रभारी मोहम्मद अकबर (पूर्व कैबिनेट मंत्री), गुरमुख सिंह होरा (पूर्व विधायक) तथा पूर्णचंद्र पाढ़ी (पूर्व प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष) शामिल होंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में सभी पत्रकार को आमंत्रित किया गया है।
उक्त बैठक की सूचना जिला कांग्रेस कमेटी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा दी गई है।