
रायगढ़। जिले के प्रसिद्व सर्व शक्तिपीठ मां बंजारी धाम तराईमाल में शारदीय नवरात्र पर्व 70 वीं मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन हेतु 19 सितंबर शुक्रवार को रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से माँ बंजारी धाम समिति सदस्य कार्यकर्ता मिलकर नवरात्र पर्व के सम्बन्ध में चर्चा परिचर्चा की गई। दीप प्रज्वलन शुभारंभ करने नवरात्र पर्व हेतु न्यौता दिया गया।

बता दें कि बंजारी माई की कृपा से परंपरा अनुसार नवरात्रि पर्व में मां बंजारी देवी नवदुर्गा की पूजा अर्चना अखंड मनोकामना दीप प्रज्वलित की जाती है इस वर्ष 21 सितंबर रविवार को विशाल कलश यात्रा, 22 सितंबर को मनोकामना दीप प्रज्वलन शुभारंभ,1 अक्टूबर को सामुहिक हवन पूजन विशाल महाभण्डारा की जाएगी। श्री बंजारी मांई की असीम कृपा और कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी के कुशल दिशा निर्देशन में श्री बंजारी माई धाम में नवनिर्माण,मंदिर का रंग रोगन अन्य नवरात्र पर्व में विभिन्न व्यवस्था की जा रही है।
रायगढ़ कलेक्टर चतुर्वेदी जी से 22 सितंबर को मनोकामना दीप प्रज्वलन शुभारम्भ में पधारने आग्रह किया गया। जिस पर उन्होंने माँ बंजारी धाम में दीप प्रज्वलन शुभारम्भ में आने की बात कही। उन्होंने माँ बंजारी धाम मे नवरात्र पर्व व्यवस्था तैयारियों की जानकारी ली।आगंतुक श्रद्धालु भक्तजनो हेतु दर्शन,पूजा अर्चना प्रसाद की बेहतर व्यवस्था करने निर्देशित किये। परिसर में दुकान,मीना बाजार,गार्डन सौंदर्यीकरण,हाई मास्ट लाईट,स्ट्रीट लाइट ,नवनिर्माण अन्य सम्बन्ध में चर्चा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से नवरात्र पर्व में शांति सुरक्षा अनुशासन पार्किंग व्यवस्था हेतु महिला व पुरुष आरक्षक ड्यूटी लगाकर सहयोग प्रदान करने व 22 सितंबर को दीप प्रज्वलन सुभारम्भ में शामिल होने आग्रह किया गया है।
मन्दिर समिति सदस्य पंचराम मालाकार,घनश्याम मालाकार,पितरु मालाकार,दुलेन्द्र पटेल खीरसागर मलाकार अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
